Facebook se paisa kaise kamayen, full tutorial hindi me

नमस्कार दोस्तो,
 आज मैं आपको बताऊंगा "facebook से पैसा कैसे कमायें, फुल टुटोरियल हिन्दी में"| आज के समय में लगभग हर कोई Facebook का प्रयोग करता है| जिससे Facebook पर हर समय करोड़ों लोग Log in रहते हैं| शायद आपको पता होगा कि Facebook विश्व की Google के बाद दूसरी सबसे बड़ी साइट है|
facebook पर पैसे कमाने का कोई सीधा तरीका नहीं होता है इसलिए लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती| लेकिन मैं आज आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताऊंगा| जिनसे आप आसानी से लाखों रुपए प्रति महीना कमा सकते हैं| तो दोस्तों, जान लेते हैं कि वह 4 तरीके कौन से हैं, जिनसे आप पैसे कमा सकते हैं|
Facebook se paisa kaise kamayen, full tutorial hindi me, internet se paise kaise kamayen, fb se paise kaise kamayen, mobile se paise kaise kamayen, ghar baithe kamayen, online paise kaise kamayen, how to earn money online in hindi, earn money with facebook, how to earn money from facebook page likes, earn money online free

 [1]. Facebook page से

दोस्तो, यदि आप ऐसी ही वीडियो youtube पर देखना चाहते हैं, तो नीचे दी नीली लाइन पर क्लिक करें, अपना ही चैनल है subscribe भी कर लेना,

Watch on YouTube

दोस्तो, अापने फेसबुक पेज के बारे में तो सुना होगा| यदि नहीं सुना है तो मैं आपको बता दूं कि Facebook page पर आप अपने फोटो, कोई जानकारी, न्यूज़, डॉक्यूमेंट, वीडियो आदि शेयर कर सकते हैं| यदि आप में कोई talent है तो आप उसे भी फेसबुक पेज के जरिए लोगों तक पहुंचा सकते हैं|
अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा तो हम अपनी Facebook ID पर भी कर सकते हैं| परंतु अंतर इतना है कि हम अपनी Facebook id पर 5000 मित्रों से ज्यादा मित्र नहीं बना सकते अर्थात अपनी Facebook id पर हम मात्र 5000 लोगों के साथ कुछ शेयर कर सकते हैं| जबकि Facebook page पर आप लाखों लोगों के साथ जुड़ सकते हैं|
तो अब आप ये तो समझ गए होंगे कि फेसबुक पेज क्या होता है ?

Facebook page कैसे बनाते हैं ?

1. सबसे पहले आप Facebook website पर जाकर Log in करें|
2. उसके बाद "Create a Facebook page" पर क्लिक करिए|
3. अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें कुछ categories दी गई होगी| जैसे -
a. Local business place
b. Company organization
c. Brand or product
d. Artist, band or public figure
e. Entertainment
f. Couse or community
आप अपने Facebook पेज पर किस प्रकार की जानकारी शेयर करना चाहते हैं उसी के हिसाब से category चुन लें, यदि आपको category चुनने में कोई दिक्कत हो रही हो तो अभी आप कोई सी category चुन लें, क्योंकि इसे आप बाद में भी बदल सकते हैं|
4. category चुनने के बाद आप "Get started" पर क्लिक कर दें| अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने पेज के बारे में 140 शब्दों में लिखना है| आप पेज में लिख सकते हैं कि आप इस पेज पर क्या शेयर करते हैं, इससे लोगों को क्या फायदा होगा ? इसके बाद आप अपने पेज के लिए username चुनें और save info पर क्लिक कर दें|
5. अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें आपको अपने फेसबुक पेज के लिए एक प्रोफाइल फोटो सेट करना है, इसे आप छोड़ भी सकते हैं| क्योंकि इसे आप बाद में भी अपलोड कर सकते हैं| अब आप next पर क्लिक करें|
6. अब अगर आप इस पेज को अपने favorite page में add करना चाहते हैं, तो add favorite पर क्लिक करें और यदि छोड़ना चाहते हैं तो skip पर क्लिक करें|
7. अब आपके सामने जो पेज खुलेंगें उनमें बिल्कुल साधारण जानकारियां भरनी है, जिन्हें आप आसानी से भर सकते हैं|
8. तो दोस्तों, इस प्रकार आपका Facebook page बनकर तैयार हो जाएगा|

Facebook page से कैसे कमायें ?

फेसबुक पेज से कमाने के लिए आपके Facebook page पर कम से कम 2000 Likes होने चाहिए|
तो अपने पेज पर Likes बढ़ाने के लिए आप अपने पेज पर अच्छी अच्छी जानकारियां शेयर कीजिए|मित्रों को invite कीजिए और अपने पेज को अन्य facebook groups में शेयर कीजिए|
तो दोस्तों, जब आपके Facebook page पर कम से कम 2000 Likes हो जाएं, तब आप Affiliate Amazon.com site पर जाएं और अपने फेसबुक पेज के जरिए open करें और वहां से कुछ products के Link को select करके अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दें, जिससे Affiliate Amazon.com के products आपकी facebook page पर दिखने लगेंगे|
यदि इन products को कोई खरीदता है, या Link को खोलकर देखता है| तो आपको कमीशन की तरह पैसे मिलेंगे|
तो दोस्तों, आप यह तो जान गए कि फेसबुक पेज से पैसे कैसे कमाएं अब दूसरे तरीके को जान लेते हैं|

[2]. अपने facebook page को बेचकर

फेसबुक पेज कैसे बनाते हैं, यह तो हमने ऊपर बता ही दिया है| बहुत सारी वेबसाइट ऐसी है जो ट्रैफिक पाने के लिए फ़ेसबुक पेज को खरीदती हैं या फिर कुछ लोग भी अपने talent को शेयर करने के लिए फेसबुक पेज खरीदते हैं|
Facebook पर कई groups मौजूद है जो sell and purchase करवाते हैं| तो आप Facebook पर उन्हें sell and purchase लिखकर सर्च कर लें, अौर इन groups में अपने पेज के बारे में लिखकर पोस्ट कर दें| जिससे कई लोग आपके पेज को खरीदने के लिए तैयार हो जाएंगे| जो अच्छे पैसे दे उसे आप अपने फेसबुक पेज को बेच दें या फिर आप अपने पेज पर एक ads बनाकर लगा लें "कि मुझे अपना फेसबुक पेज बेचना है"| तो बहुत से लोग आपके facebook page को लेने के लिए तैयार हो जाएंगे, तो आप उन्हें बेच सकते हैं|
इस प्रकार आप फ़ेसबुक पेज को बेच कर भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं| तो दोस्तों, अब तीसरा तरीका जानते हैं|

[3]. अपने Facebook page की post को बेचकर

आज के समय में हर वेबसाइट को ज्यादा से ज्यादा विजिटर चाहिए, जिसके लिए वे पैसे खर्च करती हैं| तो आप उन वेबसाइट की लिंक अपने पेज पर शेयर कर सकते हैं और उस वेबसाइट के owner से पैसे ले सकते हैं|
अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी वेबसाइट हमें कहां मिलेगी, तो मैं आपको बता दूं कि shopsomething.com ,ये एक ऐसी वेबसाइट है जहां पर register करके आप अपने Facebook page पर दूसरे लोगों की वेबसाइट शेयर करके पैसे कमा सकते हैं| इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करिये|
a. shopsomething.com वेबसाइट को open कीजिए|
b. "Login with facebook" पर क्लिक करिए|
c. अब अपने फेसबुक पेज को इस वेबसाइट में submit कीजिए|
d. इसके बाद आप आसानी से पोस्ट सेल कर सकते हैं|
अब आप Facebook से पैसे कमाने के 3 तरीके जान चुके हैं अब चौथा तरीका जान लीजिए|

[4]. अप्रत्यक्ष रूप से

जब आपके Facebook page पर हजारों की संख्या में Likes होंगे, तब आपको बहुत सी कंपनियां अपने ads दिखाने के लिए ऑफर करेगी| आप अपनी समझ के अनुसार उनके ads को अपने फेसबुक पेज पर दिखा सकते हैं और उनसे डायरेक्ट अपने खाते में रुपए डलवा सकते हैं|
तो दोस्तों, एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि यदि अापने फेसबुक पेज को बनाकर उसके Likes बढ़ाने में थोड़ी सी भी मेहनत कर ली, तो आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि आप अपने फेसबुक पेज से कितना कमा सकते हैं|इसलिए दोस्तों, थोड़ी मेहनत कीजिए और बड़े ही आसानी से पैसे कमाइए| हम इस ब्लॉग पर इसी तरह और भी कई रुपए कमाने के तरीके शेयर करेंगे इसलिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like कर दें| जिससे नई पोस्ट की जानकारी सबसे पहले आपको प्राप्त हो|

तो दोस्तों, आपको यह पोस्ट "facebook से पैसा कैसे कमायें, फुल टुटोरियल हिन्दी में" कैसी लगी, कमेंट में बताएं और यदि आपका कोई सवाल है तो आप उसे भी कमेंट में पूछ सकते है| आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए यह भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं|
तो दोस्तों, अब आप इस ब्लॉग को subscribe करिए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये|
Thanks for read,

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ